आदित्यपुर, फरवरी 27 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या 8 से 15 तक के पार्षद प्रत्याशियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विभिन्न वार्डों में मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।वार्ड संख्या 8 से मोना बेसरा ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड संख्या 9 से दुर्गाचरण बेसरा विजयी घोषित किए गए। वार्ड संख्या 10 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां शंकर सरदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मदन माझी को 200 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।वार्ड संख्या 11 से मंजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 12 से मोतीलाल बिसोई विजयी रहे। वार्ड संख्या 13 में शांतनु घोष बढ़त बनाए हुए हैं और अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा शेष है।इसी तरह वार्ड संख्या 15 से नथुनी सिंह को विजेता घोषित किया गया है।नगर...