आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। अब क्षेत्र के नागरिकों को साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट या पेयजल जैसी समस्याओं के लिए निगम कार्यालय को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम ने डिजिटल समाधान की शुरुआत करते हुए एक विशेष स्कैनर जारी किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें सीधे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।जन सहभागिता से बनेगा क्लीन आदित्यपुर :गुरुवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिस टूल रूम (आईडीटीआर) सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर संजय सरदार ने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। जन सहभागिता के माध्यम से ही आदित्यपुर स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.