आदित्यपुर, जून 10 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित दिंदली बस्ती में मंगलवार को चड़क पूजा की धूम रही। इसमें भक्तों ने भक्ति की शक्ति का प्रदर्शन किया। पूजा से पूर्व सबसे पहले नदी से जल लेकर भक्त दिंदली बस्ती स्थित भगवान शिव के मंदिर पहुंचे। इसके बाद विधिवत रूप से पूजा अर्चना शुरू की। कार्यक्रम में करीब एक दर्जन भोक्ता भी शामिल हुए। इनमें से भक्ति की शक्ति दिखाने के लिए किसी ने जीभ तो किसी ने बांह में सुई के सहारे रस्सी पार कर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। भक्तों ने संगीत की धुन पर जम कर नृत्य भी किया। बताते चलें कि दिंदली बस्ती में चड़क पूजा का आयोजन 1818 से लगातार किया जा रहा है। पूजा के अब दो सौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह पूजा खास तौर पर अच्छी बारिश के साथ ही बस्ती के लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए की जाती है। पूजा में दर्जन लोगों ने पूजा के म...