आदित्यपुर, जनवरी 3 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर व गम्हरिया स्टेशनों के बीच पोल संख्या 258/22-24 के पास से शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा था और सिर धड़ से अलग हो चुका था। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की जवानों के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। बताया जाता है कि पुलिस घटनास्थल के आस-पास जांच पड़ताल के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आसपास के गांवों और थानों में भी सूचना भेजी गयी है। हालांकि, अबतक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है या फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया है। बता दें कि...