आदित्यपुर, जनवरी 24 -- आदित्यपुर स्टेशन से टाटानगर की चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन फरवरी से शुरू होने वाला है, जबकि एक जोड़ी ट्रेन पहले से चल रही है। रेलवे की इस घोषणा पर यात्रियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आदित्यपुर स्टेशन पर अभी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। चक्रधरपुर मंडल को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही ट्रेनों का संचालन करना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा मिल सके। स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के दावे के बावजूद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक को छोड़कर अन्य प्लेटफॉर्मों पर डस्टबिन नहीं लगाए गए हैं। प्लेटफॉर्म, रेलवे लाइन और वाटर बूथ के आसपास कचरे का अंबार लगा है। जानकारों के अनुसार, लंबी दूरी की ट्रेनों के हाउसकीपिंग कर्मचारी ट्रेन रुकने पर कचरा लाइन के किनारे फेंक देते हैं। वर्तमान में आदित्यपुर से हटिया के लिए ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.