आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- आदित्यपुर। 32वें कोल्हान इंटर स्कूल क्लब डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आदित्यपुर ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रवींद्र बास्के ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आरोही मिश्रा, रिशिता दत्ता, करीना झा, अंजनेया युग, ईशान राई एवं जयंत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं सरिता रानी, अवनि पाठक, आरव बास्की, रोहित उत्कर्ष, ओइशी भट्टाचार्य और सानवी शर्मा ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा दिव्यांका नाथ पांडेय ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर क्लब का मान बढ़ाया।इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, क्लब के कोच जितेन टुडू, रा...