सराईकेला, फरवरी 25 -- सरायकेला, संवाददाता । जिले के तीनों निकाय में चुनाव के बाद अब लोगों की निगाहें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। उस दिन बैलेट बॉक्स में कैद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना सुबह आठ बजे से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र के लिए अलग-अलग टेबल लगाए जाएंगे। आदित्यपुर नगर निगम के 30, कपाली नगर परिषद के लिए 8 तथा सरायकेला नगर पंचायत के लिए 7 मतगणना टेबल बनाये गए हैं। आदित्यपुर निगम का परिणाम 5 चक्र, कपाली का 4 तथा सरायकेला का 2 चक्र में घोषित होगा। हर राउंड के बाद रुझान घोषित किए जाएंगे। स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखे गये हैं बैलेट बॉक्स : मतदान के बाद सभी बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा के बीच काशी साहू कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.