जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा 10 फरवरी मंगलवार को आदित्यपुर स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण करेंगे। बताया जाता है कि, आदित्यपुर स्टेशन से चार जोड़ी ट्रेनों को चलाने का आदेश हुआ है। इससे रेल जीएम यात्री सुविधा संसाधनों की जांच करने आ रहे हैं। इसके अलावा आदित्यपुर स्टेशन और यार्ड के विकास कार्यों का निरीक्षण कर यात्री सुविधा और सुरक्षा के अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। मालूम हो कि, चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक लगातार आदित्यपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने एवं सिस्टम को दुरुस्त कराने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...