आदित्यपुर, मार्च 1 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर विद्युत सब स्टेशन संख्या 2 के 33 केवी एवं सभी 11 केवी माइक्रोशेड-1, जेएमटी फीडर, आशियाना फीडर, 11 केवी माइक्रोशेड 2, आरकेएफएल फीडर एवं टेलीफोन एक्सचेंज से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के छठे और सातवें फेज, बास्कोनगर, उज्ज्वल फूड, मेहता इंजीनियरिंग, सपड़ा, उत्तमडीह, शहरबेड़ा, आदित्यपुर 1 इंडस्ट्रियल एरिया, आशियाना, भाटिया बस्ती, सालडीह भाटिया बस्ती आदि क्षेत्रों में 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इस दौरान कनेक्टर रिप्लेसमेंट, एबी स्विच मेंटेनेंस एवं विद्युत तार के संपर्क में आ रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...