आदित्यपुर, जून 9 -- आदित्यपुर। जियाडा की ओर से रांची के एक होटल में आयोजित कन्सलटेटिव वर्कशॉप ऑन इंडस्ट्रियल कॉरीडोर एंड स्टेक होल्डर्स कन्सलटेशन ऑन ड्रॉफ्ट का आयोजन किया गया। जियाडा रेगुलेशन-2026 कार्यक्रम में अध्यक्ष रुपेश कतरियार के नेतृत्व में इसरो की टीम शामिल हुई। कार्यक्रम में पूरे झारखण्ड से विभिन्न औद्योगिक सगठनों की उपस्थिति में नई औद्योगिक पॉलिसी पर विस्तार से मंथन हुआ जिसे जियाडा के पदाधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक सूचीबद्ध किया। इस दौरान इसरो की टीम ने जियाडा के एमडी को लिखित सुझाव भी दिया। जिसमें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने की मांग भी शामिल है।राज्य की नई औद्योगिक नीति के ड्रॉफ्ट के निहित बहुत सी बुनियादी बातों को तथ्यवार जियाडा के एमडी वरुण रंजन और जियाडा की पूरी टीम के समक्ष रखा गया। यह भी पढ़...