आदित्यपुर, दिसम्बर 21 -- आदित्यपुर,संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को टोबैको कंट्रोल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एनआईटी, आदित्यपुर के आसपास के बाजार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें कई दुकानों में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती पाई गई। जांच के क्रम में कोटपा अधिनियम 2003 एवं कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन) 2021 के उल्लंघन के आरोप में 4 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारा 6(क) एवं 6(ख) के तहत जुर्माना वसूला गया। संबंधित दुकानदारों को धारा 6(क) के अंतर्गत अनिवार्य चेतावनी साइनेज लगाने का निर्देश भी दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों, न्यायालय परिसरों एवं सार्वजनिक कार्यालय...