आदित्यपुर, मार्च 2 -- गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के नगीनापूरी निवासी आनंद मोहन सिंह के दो अलग-अलग बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार रुपए की राशि निकाल ली। इस संदर्भ में आनंद मोहन सिंह ने आदित्यपुर थाना में साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि 27 फरवरी को अचानक उनका मोबाइल हैंग हो गया। उसके बाद ठीक होने पर एसबीआई के खाते से 88 हजार रुपए एवं एचडीएफसी बैंक के खाते से 10 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...