आदित्यपुर, अगस्त 5 -- सोशल मीडिया के जरिए मोटी रकम कमाने का लालच देकर युवाओं को साइबर अपराध की दुनिया में धकेलने की साजिश को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नाकाम कर दिया। मंगलवार को पुलिस की सतर्कता से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल केकरीब 40 युवा साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसने से बच गए। इनमें से नौ युवक आदित्यपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे थे। मंगलवार की रात पुलिस ने सभी नौ युवकों को थाना लाकर गहन पूछताछ की और उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें घर भेज दिया। वहीं, अन्य होटल और लॉज में ठहरे युवकों को भी पुलिस ने सतर्क करते हुए तत्काल लौटने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार, युवाओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क कर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया गया था। उन्हें बताया गया था कि उनके बैंक खाते में करोड़ों रुपये तक की रकम...