आदित्यपुर, जनवरी 6 -- आदित्यपुर। वस्तु विहार मोतीनगर साईं कॉलोनी अंतर्गत कुलुपटांगा में युवा जनशक्ति मोर्चा के तत्वावधान में माता की चौकी पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुन्ना तिवारी जागरण टीम और कोलकाता से आई आकर्षक झांकी टीम ने प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। देर रात तक चले जागरण में महिला-पुरुषों के साथ-साथ बच्चे भी भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति रस का अद्भुत माहौल बना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए स...