आदित्यपुर : भाजपा नेता के घर फायरिंग में नालंदा के अपराधी समेत तीन गिरफ्तार
सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के घर पर फायरिंग दहशत फैलने के उद्देश्य से की गयी थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इनमें बिहार के नालंदा का भी एक अपराधी शामिल है, जो वर्तमान में कदमा में रह रहा था। इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना के बाद एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में एसआईटी बनी थी। टीम ने जांच के दौरान तीनों अपराधियों की संलिप्ता पायी। एसपी ने बताया कि 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में पथराव एवं हथियार लहराने की घटना में भी तीनों की संलिप्ता थी, जिसमें आदित्यपुर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया था। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।सात अप्रैल की सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.