बलिया, जनवरी 9 -- बलिया। उप निबंधन आफिस में तैनात सब रजिस्टार विनय कुमार सिंह की पत्नी एडवोकेट अदिति सिंह ने ऑल इण्डिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) में सफलता प्राप्त की है। यह परीक्षा देश में सेवारत अधिवताओं की आल इंडिया स्तर पर बीते 30 नवम्बर 2025 को हुई थी, जिसमें कुल दो लाख 91 हजार 968 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें एक लाख 74 हजार 386 उत्तीर्ण हुए हैं। एडवोकेट अदिति सिंह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही है और वह मूलरूप से इन्दौर की रहने वाली है तथा उनकी शादी बलिया में उप निबंधन कार्यालय में तैनात रजिस्टार विनय कुमार सिंह से हुई है। अधिकारी के पत्नी की सफलता पर उप निबंधन आफिस के कर्मचारी अधिकारियों में हर्ष है, सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...