आदिगंगा गोमती को पारकर हरदोई से सीतापुर पहुंचा परिक्रमा दल
सीतापुर, मई 24 -- सीतापुर, संवाददाता। चौरासी कोसी परिक्रमा का दल रविवार को हरदोई जनपद के सातवें पड़ाव साकिन से आदिगंगा गोमती नदी पार कर सीतापुर की पावन धरा पर पहुंचा। परिक्रमा दल रविवार की भोर गोमती नदी पार कर सातवें पड़ाव देवगवां पहुंचने लगा। इस दौरान बोल कड़ाकड़ सीताराम सीताराम के जयकारों से परिक्रमा पथ गूंज उठा। कुछ परिक्रमार्थियों ने नांव के सहारे नदी पार की तो कुछ ने पुल के रास्ते सीतापुर में प्रवेश किया। दोपहर तक देवगवां पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया। परिक्रमा में रामभक्त भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। साधु संत और श्रद्धालुओं के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। पारम्परिक मान्यता के अनुसार कुछ परिक्रमार्थी द्रोणाचार्य घाट से गोमती नदी पैदल पार करते हैं तो कुछ नांव से तो कुछ दधनामऊ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.