पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आदिगंगा मां गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा/फुलहर में ग्रीष्मकालीन गोमती महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि ग्रीष्मकालीन महोत्सव गोमती उद्गम स्थल पर 23 जून को शुभारम्भ किया जायेगा, जो 26 जून तक चलेगा। महोत्सव में कृष्ण लीला का मंच, रंगमंच की व्यवस्था, पूजन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पुरस्कार वितरण तैयारियों के सम्बन्ध जानकारी ली। डीएम ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महोत्सव में बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, टेंट, साउंड व्यवस्था, मेडिकल कैम्प व सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। यह भी पढ़ें- माथुर चतुर्वेद परिषद ने गंगा दशहरा की तैयारियों के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन इस मौके पर सीडीओ सतीश प्...