मोतिहारी, जनवरी 12 -- आदापुर। पूर्व मध्य रेल के सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर स्थित आदापुर रेलवे स्टेशन आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। स्टेशन परिसर में पीने के पानी और शौचालय जैसी अनिवार्य सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म पर लगा मुख्य चापाकल वर्षभर खराब रहता है। परिणामस्वरूप यात्री पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आते हैं। स्थानीय यात्रियों का आरोप है कि अभियंत्रण विभाग द्वारा लगाए जा रहे पाइप बेहद घटिया गुणवत्ता के होते हैं, जो कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं। बार-बार चापाकल लगाने के बावजूद समस्या जस-की-तस बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि चापाकल लगाने का काम महज औपचारिकता बनकर रह गया है। बसपा के प्रदेश नेता चंद्रकिशोर पाल ने बताया कि चापाकल लगाने का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.