मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । डीएम के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती प्रखंडों में मंगलवार को उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल ने निरीक्षण के दौरान आदापुर प्रखंड में अवस्थित विजय खाद बीज भंडार, यमुनापुर व विजय खाद भंडार, श्यामपुर चौक व आदापुर के गोदाम की जांच की गई। जांच के क्रम में यह पाया गया कि पॉस मशीन में उपलब्ध उर्वरक व गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पाई गई। इसको लेकर उक्त प्रतिष्ठान के गोदाम को सील कर दिया गया । मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इधर महुआवा एसएसएसबी द्वारा तस्करी की नीयत से ले जा रहे लगभग 55 बैग यूरिया को जब्त किया गया। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ढाका द्वारा विभिन्न उर्...