देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड ताइक्वांडो के निर्देश पर रविवार को स्थानीय राज नारायण बोस लाइब्रेरी परिसर में आदर्श स्कूल ऑफ ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का कलर बेल्ट टेस्ट लिया गया। जिसमें कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेल्ट टेस्ट के मुख्य परीक्षक मास्टर प्रणीत घोष (ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय खिलाड़ी व रेफरी)द्वारा लिया गया। जबकि सहायक की भूमिका में प्रशिक्षक आशिका गुप्ता व सीनियर खिलाड़ी कार्तिक हेंब्रम मौजूद रहे। जिन खिलाड़ियों ने अच्छा अंक प्राप्त किया, उन सभी खिलाड़ियों को अगले बेल्ट में प्रमोशन मिला। व्हाइट से येलो में मिताक्षी सिंह, तेजस शांडिल्य, अबीर शिवाय, विवान, साक्षी कुमारी, यक्षीत अर्शदीप, दिविशा अमी, शौर्य वर्मा, ब्रह्म देव कुमार,जबकि येलो से ग्रीन बेल्ट में श्रीहान खानदाई,अद्विका कश्यप, ग्रीन से ग्रीन वन में अंकुश कुमार,आद...