धनबाद, मार्च 1 -- आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में शनिवार को शिक्षक और अभिभावक संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ केसी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों के सहयोग परतु विस्तृत चर्चा की। विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधक जीत लाल सिंह, अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, सचिव त्रिपुरारी सिंह, समाजसेवी, तुलसी रवानी, गणेश साव, प्रबीर मुखर्जी, श्यामलाल सिंह, विनंदा पासवान, हराधन मोदक, प्रभाष सिंह, शिव कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, राजेश, शिक्षक गणेश चटर्जी, केशव कुमार तिवारी, एमएन खान, मदन मोहन मुखर्जी, मनोज कुमार सिंह, सुलेखा, इंदु सिंह, वंदना सिंह, तनवीर आलम, पंकज, अमर, सुनील, नेहा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...