लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सोमवार को लखनऊ की नगर एवं जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया। नई कमेटी के गठन के चयन के लिए आठ सदस्यीय प्रभारी कमेटी बनाई गई है। इसमें अविनाश त्रिपाठी, अनिरुद्ध निगम, मोहित कपूर, हरजिंदर सिंह, राजीव शुक्ला, राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता व संजीव जैन को जिम्मेदारी दी गई, जिन्हें 20 जून तक नए पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स की जिला कार्यकारिणी समिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...