रांची, फरवरी 27 -- रांची। आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दीपाटोली आर्मी कैंट का शैक्षणिक भ्रमण किया। सैन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के आधुनिक हथियारों, उनकी कार्यप्रणाली और देश की रक्षा में सेना की भूमिका की जानकारी दी। विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के वीरों के योगदान से अवगत कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...