भभुआ, अगस्त 24 -- मुख्यमंत्री ने 'बिहार विद्या साथी' ऐप लॉन्च किया, समाहरणालय में कार्यक्रम कार्यक्रम का किए गए सीधा प्रसारण को जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को दिखाया (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के आदर्श विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। यह भी पढ़ें- बिहार विद्या साथी से मॉडल विद्यालयों के छात्रों को 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई में मदद बिहार विद्या साथी ऐप का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के संकल्प सभागार में 700 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों के लिए तैयार 'बिहार विद्या साथी' ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 24 घंटे नि:शुल्क और संवादात्मक पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। डीएम कुमार अनुराग के निर्देश पर इस कार्य...