बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- आदर्श विद्यालयों के 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं का होगा ड्रेस कोड, 8 से 12 तक जीविका महिलाएं लेंगी माप विशिष्ट यूनिफॉर्म के लिए स्टैंडर्ड साइज चार्ट देगी जीविका, शिक्षा विभाग ने भेजी नामांकित छात्रों की पूरी सूची हर स्कूल में सुबह 9 बजे से शुरू होगी मापी, डीपीएम-बीपीएम को सहयोग का आदेश बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन यानी आदर्श विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब विशिष्ट यूनिफॉर्म मिलेगी। इसके लिए जीविका महिलाएं 8 से 12 सितंबर तक कैंप मोड में स्कूलों में पहुंचकर छात्रों की नाप लेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह ने जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर मापी का काम रोज सुबह नौ बजे से करने का आग्रह किया है। जीविका ने विशिष्ट यूनिफॉर्म उ...