बुलंदशहर, जनवरी 29 -- आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन इनपुट जीरो कंपनी के फाउंडर विपुल गुप्ता, सहायक गौरव अग्रवाल, सुमंत कुमार, नवीन सिंहल, अंशुल अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल ने किया। इस दौरान इनपुट जीरो कंपनी ने कॉलेज के विद्यार्थियों को 10 आधुनिक लैपटॉप प्रदान किए हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक अरुण अग्रवाल ने कहा कि अब इस कॉलेज के विद्यार्थी भी आसानी से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल गांव-देहात के छात्रों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम में भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह और अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान भी उपस्थित रहीं। प्रबंध समिति अध्यक्ष अनिल कंसल, प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, देवेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, कुलदीप सिंहल, धर्मेंद्र तेवतिया, महेश वर्मा, हिमांशु गोयल आदि म...