मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गुरुकुल शतरंज अकादमी की बालूघाट स्थित शाखा में रविवार को अगस्त क्रांति शतरंज कप ओपेन एवं जूनियर वर्ग का आयोजन किया गया। दोनों वर्गों की प्रतियोगिता चार-चार चक्रों में क्लासिकल फॉर्मेट 30 30 में खेली गई। ओपेन वर्ग में चार चक्रों की समाप्ति के बाद आदर्श राज, नैतिक मिश्रा और शीलभद्र लाभ ने तीन-तीन अंक हासिल किए। बेहतर बुकोल्ज अंक के आधार पर आदर्श राज को विजेता, नैतिक मिश्रा को उपविजेता घोषित किया गया। शीलभद्र लाभ को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में मिष्टी कुमारी ने चारों मुकाबले जीतकर चार अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। अद्विक गोयल दूसरे और स्वाति कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं。 यह भी पढ़ें- Kanpur News: जोशुआ, एलिस, अथर्व और मायरा बने विजेताप्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शान...