बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-03 के लिए बक्सर। शहर के नया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय से जेनरेटर का एड़ीवाटर, पाइप सहित अन्य सामग्री चोरी हो गया था। स्कूल के प्राचार्य ने इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में प्राचार्य ने कहा कि वह सभी सामग्री सही हालत में छोड़कर गए थे। अगले दिन जब स्कूल के समय पर आए। तब ज्ञात हुआ कि स्कूल में चोरी की घटना हुई है। जिसमें जेनरेटर का एड़ीवाटर, पाइप सहित अन्य सामग्री चोरी कर लिया गया है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...