कटिहार, अप्रैल 17 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय रोशना में बुधवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हामीद नवाज ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया।प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नामांकित नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया तथा उन्हें विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। यह भी पढ...