घाटशिला, अप्रैल 9 -- गालूडीह, संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय में एक सादे समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें मोमेंटो, गुलदस्ता और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें बच्चों ने कविता, गीत और भाषण के माध्यम से शिक्षक के महत्व और उसकी आवश्यकता को रेखांकित किया। छात्रा चंपकलता ने उनकी हूबहू तस्वीर बनाकर उन्हें भेंट की। इस दौरान शिक्षकों और कुछ छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें उपहार प्रदान किए।कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया नेहा कुमारी ने बताया कि जिन शिक्षक की विदाई में वे शामिल हुई हैं, वे उनके गुरु रह चुके हैं। मनोज कुमार झा ने अपने संबोधन में बताया कि उनकी नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.