अररिया, जून 18 -- पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय बलुआ ड्योढी में बीती ासत अज्ञात चोरों ने लेजर, कैशबूक, दो टेबलेट, चार्जर, आठ पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर ली। इस मामले में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निभा कुमारी द्वारा पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वे विद्यालय का निरीक्षण करने आयी तो देखी कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना 112 को दी। इसी क्रम में देखा कि विद्यालय से उक्त सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...