पूर्णिया, मई 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बीती रात चोरों ने समरसेबल मोटर चोरी करने का असफल प्रयास किया। हालांकि मोटर निकालने में चोर सफल नहीं हो सके, लेकिन विद्यालय परिसर में लगे हैंडवॉश का नल, वायरिंग का तार एवं बल्ब चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय में फिर तोड़फोड़, चोरी से हजारों का नुकसानचोरी का प्रयास जानकारी के अनुसार चोरों ने समरसेबल मोटर निकालने के लिए पाइप काट दिया था, लेकिन मोटर बाहर नहीं निकाल सके। इसके अलावा विद्यालय की खिड़की तोड़कर चावल चोरी करने का भी प्रयास किया गया, हालांकि उसमें भी सफलता नहीं मिली। घटना के बाद विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी का पाइप टूट जाने के कारण भीषण गर्मी में बच्चों को पानी पीने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद विद्याल...