रिषिकेष, मार्च 17 -- जीएमवीएन की ओर से आयोजित अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को साधकों ने ध्यान सत्र के बारे में विस्तार से जाना। इसके साथ ही प्राणायाम, कुंडलिनी योग आदि का अभ्यास किया। मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन की शुरूआत ध्यान सत्र से हुई। प्रात:काल में मेडिटेशन (ध्यान) सत्र का शुभारंभ दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्तावाद और बाजारवाद के इस युग में जब मनुष्य कमाना तो सीख गया है, किंतु जीवन जीना भूलते जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी तनाव का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने ध्यान को आदर्श जीवन जीने का आधार बताया। कहा कि हमेशा चेतन अवस्था में रहने का ...