बागपत, मई 7 -- बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट बड़ौत में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लुहारी गांव निवासी होनहार युवा शिवम दांगी को उत्तर प्रदेश विधान सभा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर जिले एवं अपने गांव का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। शिवम दाांगी को प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। डा. संजीव आर्य दांगी ने कहा कि शिवम दांगी की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में चौ. बिराम सिंह, राहुल सिंह, ओमपाल पुनिया, मनोज कुमार, सुभाषवीर, नीतू तोमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- युवा संसद में दिखायी प्रतिभा,मिला सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...