मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास में 25 से 28 जून तक पुस्तक मेला लगेगा। इसका आयोजन समय इंडिया (ट्रस्ट), नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति (रजि.), नई दिल्ली एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।पुस्तक मेले में समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, डायमंड बुक्स, पेंगुइन प्रकाशन, हिन्द युग्म, गीता प्रेस, गोवो बुक्स, उपकार प्रकाशन, मनोज पब्लिकेशंस व अन्य प्रतिष्ठित प्रकाशनों की हजारों पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी।साहित्य, समसामयिक विषय, प्रतियोगी परीक्षाओं, धार्मिक ग्रंथों, इतिहास, विज्ञान, जीवनी, बाल साहित्य, शेर-ओ-शायरी, गजल, प्रेरणादायक साहित्य और व्यक्तित्व विकास से ...