आदर्श चौहान ने सीजेआई को लिखा पत्र, फर्जी शस्त्र बरामदगी पर निष्पक्ष जांच की मांग
बिजनौर, अगस्त 27 -- सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श चौहान ने देश में अवैध हथियारों की बरामदगी के नाम पर हो रही फर्जी कार्रवाईयों का मुद्दा उठाते हुए देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्दोष नागरिक का जीवन बर्बाद न हो। आदर्श चौहान ने पत्र में कहा कि देश के विभिन्न भागों से समय-समय पर ऐसी शिकायतें एवं चर्चाएं सामने आती हैं कि कुछ मामलों में व्यक्तियों पर अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद होने के आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति पर गलत तरीके से ऐसा मुकदमा दर्ज हो जाए, तो उसके जीवन, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक प्रतिष्ठा पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। एक बार मुकदमा दर्ज होने के बाद व्यक्ति को नौकरी, पासपोर्ट और सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.