आदर्श ग्राम टीकारामपुर में आयुष ग्राम का आयोजन,
मुंगेर, मार्च 24 -- फोटो-1 : मुंगेर, आदर्श ग्राम टीकारामपुर में आयोजित आयुष ग्राम में शामिल चिकित्सक, कर्मी, कलाकार एवं ग्रामीण मुंगेर, एक संवाददाता।महुली पंचायत के आदर्श ग्राम टीकारामपुर में सोमवार को नेशनल आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार के नेतृत्व में मुखिया के दरवाजे पर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ देशी चिकित्सा पद्धति के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर-बैनर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आयुष पद्धति से इलाज के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने आयुष के अंतर्गत आने वाली आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.