मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- पूर्व मंत्री विधायक की पहल पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने डीएम को पत्र भेजकर आदर्श गोशाला नगला पाल के विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता की जानकारी मांगी है। ग्रामसभा अहिरवा के नगला पाल में लगभग 56 वर्षों से आदर्श गोशाला संचालित है। इस गोशाला में लगभग एक हजार से अधिक गायों की देखभाल होती है। गोशाला में गायों की अच्छी देखभाल पर इसे आदर्श गोशाला का दर्जा मिला हुआ है। गोशाला के संचालक ने इसको बड़े स्तर पर चलाए जाने के लिए वर्षों से सौ एकड़ भूमि लीज के तौर पर दिलाए जाने की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने शासन को पत्र लिखकर सहयोग करने के लिए कहा था। विधायक के पत्र पर उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव अनिल कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने को कहा है। विश...