कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध व कानपुर क्रिकेटर्स क्लब की ओर से खेले जा रहे पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में आदर्श क्लब ने कानपुर साउथ को 4 विकेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रोवर्स क्लब ने केडीएमए पर 5 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को आदर्श क्लब और रोवर्स क्लब के बीच खेला जाएगा। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में कानपुर साउथ ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज पाल ने 35 रन, अंश तिवारी ने 32 रन, प्रनव वोहरा ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल ने तीन और मनीष व रविंदर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आदर्श क्लब ने 18.5 ओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.