आदित्यपुर, अप्रैल 7 -- चांडिल। चांडिल डैम रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में हरि सभा कमेटी की ओर से 8 से 10 अप्रैल तक पाला कीर्तन का आयोजन गया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित श्यामपुर से मुनमुन दास पहुंच रहे हैं जो पाला कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पाला कीर्तन में एक हजार श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था की गई है। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...