गिरडीह, अप्रैल 21 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज राजधनवार में सोमवार को रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण रिसर्च कॉलोक्विम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बिमल कुमार मिश्र ने की। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. संध्या कुमारी ने "राधाकृष्ण का जीवन दर्शन: रूपांतर के परिप्रेक्ष्य में" विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। वहीं राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक श्री अनिल कुमार ने "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: अतीत और वर्तमान" विषय पर अपने विचार साझा किए। प्राचार्य प्रो. मिश्र ने अपने संबोधन में शोध की गुणवत्ता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विशेष बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय ज्ञान और नवाचार का युग है, ऐसे में शोध की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यह भी पढ़ें- मुंविवि में ...