बाराबंकी, फरवरी 28 -- देवा शरीफ। क्षेत्र के आदर्श पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन महाविद्यालय में शनिवार को होली का पर्व धूमधाम से छात्र-छात्राओं ने मनाया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर रंग बिरंगे गुलाल की खुशबू से सराबोर हो गया। महाविद्यालय प्रबंधन ने रंग बिरंगे गुलाल की विशेष व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संगीत की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किए। पूरा वातावरण खुशियों और उमंग से भरा रहा। संस्था प्रमुख ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने प्रेम,सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रबंध समिति ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण करके होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चेयरमैन समीउल्लाह अंसारी, प्रबंधक रफीउल्लाह अंसारी, उप प्रबंधक सैफुल अंसारी, प्राचार्य डॉक्टर शमशेर खान,प्राचार्य, कोऑर्डिनेटर जूनियर सेक्शन सल...