वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। श्री आदर्श खोजवां पुस्तकालय में मासिक काव्य गोष्ठी 'आदर्श काव्य सरिता' का आयोजन रविवार को हुआ। गौतम अरोड़ा सरस ने सरस्वती वंदना की। डॉ. प्रताप शंकर दुबे, डॉ. विंध्याचल पांडेय सगुन, झरना मुखर्जी, कुंवर सिंह कुंवर, गिरीश पांडेय काशिकेय, परमहंस तिवारी परम, उषा पांडेय कनक, वत्सला श्रीवास्तव, गणेश प्रहरी, ब्रजेंद्र अग्रहरि, कुमार महेंद्र, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश धानापुरी, विजय मिश्र बुद्धिहीन आदि ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि विजयशंकर पाण्डेय ने की। संचालन डॉ.नागेश शांडिल्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...