गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला नगर थाना में दर्ज किया गया है। प्राथमिकी एफएसटी सह पंचायत सचवि कादिर अंसारी की शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है जबकि मेयर पद के प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी द्वारा अपने चुनाव प्रचार के लिए लगाये गये होर्डिंग, बैनर व पोस्टर में एक राष्ट्रीय पार्टी के समर्थित उम्मीदवार होने की बात का उल्लेख किया गया है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.