दुमका, सितम्बर 13 -- दुमका। आदर्श आचार संहिता मामले में झामुमो के महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शुक्रवार को विशेष अदालत एमपी-एमएलए मोहित चौधरी के न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को जमानत दे दिया। मामला विधानसभा चुनाव 2019 की है। जहां आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला महेशपुर थाना में लोक संपति अधिनियम 188 एवं 171 भादवि की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसका थाना कांड संख्या नंबर 08/ 2022 एवं जीआर संख्या 141/ 2022 है। शुक्रवार को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी समेत सभी पांच आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए। केस में अब गवाही होनी है। अगली तिथि 4 अक्तूबर को निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.