कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। बच्चों के सर्वांगीण विकास और आंगनवाड़ी केंद्रों को अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सदर ब्लॉक कार्यालय में पेरेंट्स-आंगनवाड़ी मीटिंग (पीएएम) का आयोजन किया गया। बैठक में 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने प्रतिभाग करते हुए आदर्श आंगनवाड़ी की तैयारी विषय पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संशोधित गृह भ्रमण योजना, बच्चों के सीखने को रोचक बनाने के लिए चार लर्निंग कॉर्नर की स्थापना, पोर्टफोलियो निर्माण तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंददायक और सीखने के अनुकूल वातावरण प्रदान करने पर जोर दिया। सीडीपीओ ने कार्यकर्त्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा बच्चों ...