रुडकी, फरवरी 25 -- नगर क्षेत्र के 11 केवी आदर्शनगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आज यानी गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस दौरान लाइन दुरुस्ती और ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता जांच का कार्य किया जाएगा। फीडर बंद रहने से हरिद्वार रोड, आदर्श नगर, मलकपुर चुंगी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऊर्जा निगम के ईई अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के तहत जर्जर लाइनों को ठीक किया जाएगा और ट्रांसफॉर्मरों पर लोड की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ओवरलोडिंग और फॉल्ट की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...