आदमापुर में चोर किसान के चार मवेशी लेकर फरार
कन्नौज, जून 13 -- तालग्राम, संवाददाता। आदमापुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक पशुपालक के दरवाजे से तीन भैंसें और एक पड़िया चोरी कर ली। भोर में बारिश होने पर मवेशियों को छाया में बांधने पहुंचे किसान को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र के पशुपालकों में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के गांव आदमापुर निवासी पशुपालक किसान नरवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी तीन भैंसें और एक पड़िया घर के बाहर दरवाजे पर बंधी थीं। देर रात किसी समय अज्ञात चोर मवेशियों को खोलकर अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- घेर से दो भैंस चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा शनिवार भोर में बारिश शुरू होने पर वह मवेशियों को छाया में बांधने के लिए बाहर निकले तो चारों मवेशी गायब मिले। यह देख उनके होश उड़ गए। किसान ने परिजनों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.