अमरोहा, फरवरी 21 -- आदमपुर कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित पशुशाला में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह पशु तो बचा लिए लेकिन पशुशाला में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी पप्पू पुत्र सतराम की घर के बराबर में पशुशाला है। शुक्रवार शाम परिजनों संग पप्पू खेत पर काम करने गया था कि अचानक पशुशाला में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पशुशाला से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु शाला में बंधे पशुओं की रस्सी काट कर बाहर निकाला तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पप्पू को भी सूचना दी गई। खबर मिलते ही पप्पू व परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामवासियों ने सामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.